मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

एक्जिट पोल में एनडीए को बढ़त, मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एक्जिट पोल में एनडीए को बढ़त, मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री

एक्जिट पोल में एनडीए को बढ़त, मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। चुनाव बाद सर्वे यानी एक्जिट पोल के अनुसार एक बार फिर केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। एक्जिट पोल के अनुसार कुछ राज्यों में भाजपा और एनडीए को नुकसान हो रहा है लेकिन अन्य राज्यों में खासकर दक्षिण भारत में बढ़त मिलने के कारण सीटों के आंकड़े लगभग 2019 की तरह ही रह सकते हैं।

एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार और हरियाणा में स्पष्ट नुकसान होता दिखाई दे रहा है, वहीं दक्षिण के दो राज्यों केरल और तमिलनाडु में भाजपा अपना खाता खोल सकती है। भाजपा को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश में फायदा होता दिखाई दे रहा है। जबकि कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश में 2019 की तरह यथा स्थिति रह सकती है। पूर्वोत्तर में भाजपा और एनडीए को बढ़त है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें