मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

नीतीश कुमार की कैबिनेट को लेकर एनडीए के घटक दल नाराज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नीतीश कुमार की कैबिनेट को लेकर एनडीए के घटक दल नाराज

-जीतनराम मांझी ने खोला मोर्चा, चिराग पासवान भी नाराज

पटना।बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद गठबंधन के घटक दलों में धीरे-धीरे मंत्रिपरिषद को लेकर असंतोष सरकार में निर्दलीय विधायक सुमित सिंह को मंत्री बनाने को लेकर जहां जीतन राम मांझी ने खुला मोर्चा खोल दिया लोजपा के चिराग पासवान भी कैबिनेट में जमुई के निर्दलीय विधायक को शामिल करने पर नाराज बताये जा रहे हैं।जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए अपनी नाराजगी प्रकट की। मांझी ने कहा है कि मुझे दूसरी जगह से मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर था, लेकिन मैं नहीं गया। उसके बाद इस सरकार में जो हो रहा है, वह ठीक नहीं है। जीतन राम मांझी ने कहा कि सरकार में निर्दलीय विधायक को मंत्री बना दिया गया है।ऐसी चर्चा हो रही है कि उन्हें मनचाहा विभाग भी दिया जायेगा, ये सरासर गलत है। जीतन राम मांझी ने कहा कि उन्हें विश्वास था कि एनडीए में उनको उनका वाजिब हक मिलेगा, अब उनकी पार्टी को एनडीए सरकार में सिर्फ एक मंत्री पद दिया जा रहा है. ये सरासर गलत है। मांझी ने कहा कि मैंने अमित शाह और नित्यानंद राय समेत बीजेपी के दूसरे नेताओं को कह दिया है कि हम को कम से कम दो मंत्री पद मिलना चाहिये। मांझी ने कहा कि वे अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अनिल कुमार को मंत्री बनवाना चाह रहे हैं। वे चार बार के विधायक हैं और मंत्री भी रह चुके हैं।जीतन राम मांझी ने कहा कि अनिल कुमार क्षेत्र में उनकी पार्टी का सामाजिक आधार मजबूत होगा।जीतन राम मांझी ने कहा कि 44 साल से वे राजनीति में हैं और अब तक ऐसा नहीं देखा कि मंत्रियों के शपथग्रहण के पांच दिन बाद भी विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने तो 28 जनवरी को ही कहा था कि दो-तीन दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार हो जायेगा, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है। इसलिए जल्द से जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार करने के साथ साथ विभागों का बंटवारा होना चाहिये।उधर, जमुई से निर्दलीय विधायक सुमित सिंह को मंत्री बनाने से लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान भी नाराज हैं. सुमित सिंह ने पिछले लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान का जमुई में जमकर विरोध किया था। नीतीश कुमार ने 2020 में सुमित सिंह को सिर्फ इसलिए चिराग पासवान को उनके संसदीय क्षेत्र जमुई में घेरें, लेकिन पर्याप्त बहुमत होने के बावजूद 2024 में भी सुमित सिंह को मैसेज साफ साफ गया है कि नीतीश कुमार चिराग पासवान को निपटाने की रणनीति से अलग नहीं हटे हैं।ऐसे में चिराग पासवान भी नाराज है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें