मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

नक्सलियों ने 15 अक्टूबर को झारखंड - बिहार बंद की घोषणा की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नक्सलियों ने 15 अक्टूबर को झारखंड - बिहार बंद की घोषणा की

गिरिडीह।प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन सैक की सदस्य इनामी महिला नक्सली जया उर्फ चिंता उर्फ मनोरमा की इलाज के दौरान मौत के बाद नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने 15 अक्टूबर को एक दिवसीय झारखंड - बिहार बंद का आह्वान किया है।संगठन के बिहार झारखंड स्पेशल एरिया कमिटी के प्रवक्ता आजाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 15 अक्टूबर को दोनों राज्यों में संगठन के बंद सफल बनाने और इससे पहले 14 अक्तूबर गांव - गांव में श्रृद्धांजलि सभा आयोजित करने की जानकारी दी है।जारी विज्ञप्ति में प्रवक्ता आजाद ने कहा बंद के दौरान मिल्क वैन और प्रेस के तमाम गाड़िया मुक्त रहेंगी। प्रवक्ता आजाद ने बताया कि महिला नक्सली जया दीदी की मौत से नक्सली संगठन को बड़ा नुकसान हुआ है। आजाद के मुताविक जया उर्फ मनोरमा पीरटांड़ थाना इलाके के और पारसनाथ पहाड़ के तलहटी कोल्हुतांड गांव की रहने वाली थी। जया नक्सली संगठन संस्कृतिक टीम झारखंड एभन की फाउन्डर सदस्य थी इस दौरान कई दशक तक नारी मुक्ति आंदोलन की अगुवाई करती रही । इधर काफी महीनों से कैंसर समेत कई बीमारियो से लड़ रही थी। धनबाद के एक निजी अस्पताल में जया का इलाज चल रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर धनबाद पुलिस ने इस इनामी और हार्डकोर महिला नक्सली को गिरफ्तार कर गिरिडीह पुलिस को सौंप दिया था। लेकिन गिरिडीह जेल में बंद रहने के दौरान जया की तबीयतब होने के बाद उसे इलाज के लिए रिम्स भेजा गया जहां उसकी मौत हो गईं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें