मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़  के बीजापुर में नक्सलियों ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी। इसकी पुष्टि बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने की । बीजापुर पुलिस के अनुसार, कुटरू तहसील के ग्राम सोमनपल्ली निवासी भाजपा कार्यकर्ता माड़ो राम कुड़ियम का नक्सलियों ने मंगलवार देररात अपहरण कर लिया। इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। सोमनपल्ली मार्ग पर आज सुबह सुबह उनका शव मिला है। पास से पर्चा बरामद हुआ है। पर्चा में उन पर नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाया है ।सप्ताह भर के भीतर बीजापुर में नक्सलियों ने पांचवी वारदात को अंजाम दिया है। सबसे पहले भैरमगढ़ और कडेर में दो पूर्व सरपंच की हत्या की। इसके बाद बासागुड़ा में एक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और फिर मद्देड़ के लोडेड़ में एक अन्य महिला को मुखबिरी के शक में मौत के घाट उतारा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें