मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने कुटरू-बेदरे मार्ग पर जवानों के वाहन को आईईडी विस्फाेट से उड़ाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने कुटरू-बेदरे मार्ग पर जवानों के वाहन को आईईडी विस्फाेट से उड़ाया

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के कुटरू मार्ग के बेदरे में जवानों काे लेकर जा रहे एक वाहन को साेमवार काे नक्सलियों ने निशाना बनाया, जिसमें कई जवानाें के बलिदान और घायल हाेने की खबर है। बस्तर आईजी सुदरराज पी. ने नक्सलियाें के सुरक्षाबलाें का वाहन उड़ाने की पुष्टि की है। नक्सलियों ने आज सुबह आईईडी विस्फाेट कर जवानों के वाहन को उड़ा दिया। इसमें 7 जवानों के बलिदान और कुछ जवानों के घायल होने की बात बतायी जा रही है।बताया जा रहा है कि रविवार को नारायणपुर में हुई मुठभेड़ के बाद जवान आज लौट रहे थे। जब नक्सलियाें ने इस वारदात काे अंजाम दिया। नारायणपुर में हुई मुठभेड़ के बाद चार दिन तक जंगल में पैदल चलने के बाद जवान थके हुए थे, इसलिए वे एक पिकअप वाहन में सवार हो गए थे। बताया गया है कि वाहन में लगभग 20 जवान सवार थे। दुर्घटना की सूचना के बाद बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव घटनास्थल की ओर निकल गए हैं। घायल जवानों को वहां से निकालने काे बचाव अभियान प्रारंभ कर दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें