मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

ओडिशा के जंगल से 8 लाख का नक्सली कुंजाम हिडमा उर्फ मोहन गिरफ्तार, एके-47 बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ओडिशा के जंगल से 8 लाख का नक्सली कुंजाम हिडमा उर्फ मोहन गिरफ्तार, एके-47 बरामद

जगदलपर। छत्तीसगढ़ के पड़ाेसी राज्य ओडिशा, आंध्रप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय नक्सली कुंजाम हिडमा उर्फ मोहन को कोरापुट पुलिस और डिस्ट्रिक्ट वॉलंटरी फोर्स (डीव्हीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में ओडिशा राज्य के कोरापुट जिले के व्यापारीगुडा थाना क्षेत्र के पेटगुडा जंगल से गुरूवार काे गिरफ्तार किया है।कोरापुट एसपी रोहित वर्मा ने बताया कि कुंजाम हिडमा बीजापुर जिले के उसुरु थाना क्षेत्र के जनगुड़ा में नक्सली वारदाताें में शामिल रहा है। उस पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 लाख और ओडिशा सरकार ने 3 लाख का इनाम घोषित किया था। कुल मिलाकर वह 8 लाख का इनामी नक्सली है।पुलिस ने नक्सली कुंजाम हिडमा उर्फ मोहन के कब्जे से बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री और हथियार भी बरामद किए हैं। जब्त हथियार में एक एके-47 राइफल, 35 राउंड गोलियां, 117 डेटोनेटर (इलेक्ट्रिक और नॉन-इलेक्ट्रिक), बारूद, रेडियो, चाकू और नक्सल साहित्य शामिल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें