मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ : अबूझमाड़ के जंगल में नक्सली डंप बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ : अबूझमाड़ के जंगल में नक्सली डंप बरामद

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर (अबूझमाड़ ) के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में आज साेमवार काे तलाशी अभियान के दाैरान सुरक्षाबलाें ने कोड़लियर मिचिंगपारा के जंगल में बड़ी मात्रा में नक्सली डंप बरामद किया है। नारायणपुर एसपी रोबिनसन गुड़िया ने बताया कि जिला बल, आईटीबीपी 53वीं बटालियन और बीडीएस की संयुक्त टीम आज सुबह आईईडी की आशंका होने पर तलाशी अभियान चलाया, अभियान में संयुक्त टीम ने नक्सलियों के विस्फोटक सामग्री, लिथियम बैटरी, बूबी ट्रैप स्विच, वॉकी-टॉकी चार्जर, बैटरी वायर, नक्सली वर्दी और नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई है ।

इससे पूर्व 25 सितंबर को कोडलियार क्षेत्र से ही डी-माइनिंग और सर्चिंग अभियान के दौरान पहाड़ी इलाके में पांच-पांच किलो वजनी पांच कुकर कमांड आईईडी बरामद किया गया था। एसपी गुड़िया ने आगे बताया कि ये नक्सली सुरक्षाबलों और आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से विस्फोटक लगाते हैं। पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियां लगातार सघन सर्चिग और डी-माइनिंग ऑपरेशन चलाकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें