मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

बस्तर आईजी का आधिकारिक बयान- थुलथुली और नेंदुर गांवों के जंगल से अब तक 31 नक्सलियों के शव बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बस्तर आईजी का आधिकारिक बयान- थुलथुली और नेंदुर गांवों के जंगल से अब तक 31 नक्सलियों के शव बरामद

रायपुर। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने आज नक्सली मुठभेड़ की आधिकारिक जानकारी दी। मीडिया को जारी प्रेस नोट में मुठभेड़ में मारे गए बरामद नक्सलियों की शवों की संख्या 31 बताई गई है। घटनास्थल से एलएमजी रायफल ,एसएलआर रायफल, एके 47 रायफल, इंसास रायफल, कैलिबर- 303 रायफल सहित कई अन्य हथियार बरामद किए गए है । अभी भी घटनास्थल के आसपास तलाशी अभियान चल रहा है।पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा अंतर-जिला सीमा पर अबुझमाड़ में थुलथुली और नेंदुर गांवों के बीच जंगल में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे मुठभेड़ शुरू हुई। दंतेवाड़ा और नारायणपुर के डीआरजी और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवान इस अभियान में शामिल थे। यह अभियान गुरुवार दोपहर को शुरू किया गया था। इस अभियान के बारे में सूचना मिली थी कि कंपनी नंबर 6 और पूर्वी बस्तर डिवीजन के माओवादी गवाड़ी, थुलथुली, नेंदुर और रेंगवाया गांवों की पहाड़ियों पर मौजूद हैं।आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज ने बताया कि शुक्रवार को जिस घने जंगल में मुठभेड़ हुई, वहां से आज सुबह तीन और नक्सलियों के शव बरामद किए गए। नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि वे माओवादियों की पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) कंपनी नंबर 6, प्लाटून 16 और माओवादियों के पूर्वी बस्तर डिवीजन के थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें