मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय जेल जगदलपुर में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान हुई मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केंद्रीय जेल जगदलपुर में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान हुई मौत

जगदलपुर : केंद्रीय जेल जगदलपुर में नक्सल मामले में सजा काट रहा एक कैदी बीती गुरूवार रात बाथरूम में फिसलकर गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान कैदी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों को मामले की जानकारी दे दिया गया है।

कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठाैर ने शुक्रवार काे बताया कि बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के ग्राम लिंगापुर में रहने वाला रमेश कुंजाम 35 वर्ष नक्सल मामले में सजा काट रहा था, जिस पर 3 नक्सल मामले चल रहे थे।

नक्सल मामले होने के कारण रमेश को केंद्रीय जेल दंतेवाड़ा में रखा गया था। लेकिन नवंबर 2025 में उसे जगदलपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। गुरुवार की रात को रमेश बाथरूम करने के लिए गया हुआ था। जहां बाथरूम में बिखरे पानी में उसका पैर फिसल गया और गिर पड़ा।

रमेश की आवाज को सुनकर अन्य कैदियों ने उसे जेल प्रहरियों की मदद से महारानी अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक के परिजनों को सूचना दे दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें