मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

भारतीय नौसेना के मारकोस कमांडो ने समुद्र में की बड़ी कार्रवाई, 21 भारतीयों को छुडाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

उत्तरी अरब सागर में एमवी लीला नॉरफ़ॉक के अपहरण की कोशिश को भारतीय नौसेना ने तत्काल कार्रवाई करके नाकाम कर दिया है। जहाज पर सवार सभी 21 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, इनमें 15 भारतीय हैं। भारतीय नौसेना के मार्कोस (MARCOS) कमांडो के मुताबिक जहाज पर अपहरण करने वाले मौजूद नहीं थे. भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई कार्गो शिप एमवी लीला नॉरफ़ॉक के करीब मौजूद है। उसके बिजली उत्पादन और उत्पादन और नेविगेशन सिस्टम को बहाल करके अगले बंदरगाह तक अपनी यात्रा शुरू करने में मदद दी जा रही है।

लाल सागर में मालवाहक जहाज पर यह ताजा हमला ऐसे समय में हुआ है जब लाल सागर से कई जहाजों का मार्ग बदल दिया गया है। जहां यमन के ईरान समर्थित हूथी विद्रोहियों ने गाजा में फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं. गौरतलब है कि पिछले महीने एक ड्रोन हमले में भारत के तट से 200 समुद्री मील (370 किलोमीटर) दूर एमवी केम प्लूटो टैंकर पर हमला किया गया था।

नौसेना के अधिकारियों ने एक भारतीय न्यूज एजेंसी को बताया कि जहाज पर सवार भारतीय दल सुरक्षित हैं। नौसेना के विध्वंसक युद्धपोत आईएनएस चेन्नई ने अपने हेलिकॉप्टर के जरिये समुद्री डाकुओं को अपहृत जहाज को छोड़ने की चेतावनी जारी की थी। पिछले महीने ही नौसेना ने हाल में समुद्री हमलों के बाद उनको रोकने के लिए अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए अरब सागर और लाल सागर में कई युद्धपोत तैनात किए थे। इन हमलों में भारत के तट के पास जहाज पर एक ड्रोन हमला भी शामिल था, जिसके लिए अमेरिका ने ईरान को दोषी ठहराया था।

इससे पहले अगवा जहाज एमवी लीला नॉरफ़ॉकपर नौसेना के मार्कोस कमांडो का ऑपरेशन शुरू किया गया। नौसेना के कमांडो कमॉडों अगवा शिप पर चढ़ गए और जहाज की तलाशी का काम किया। नौसेना के वॉरशिप आईएनएस चेन्नई ने अपने एंटी पाइरेसी गश्त से हटकर आज आगवा जहाज एमवी लीला नॉरफ़ॉक को रोक लिया था इसको समुद्री गश्ती विमान, प्रीडेटर एमक्यू9बी और इंटीग्रल हेलोस का उपयोग करके निरंतर निगरानी में रखा गया था।

भारतीय नौसेना ने इससे पहले अपहरण करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अगवा जहाज को छोड़ दें। भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने मालवाहक जहाज ‘एमवी लीला नोरफोक’ के पास पहुंचते ही समुद्री डाकुओं को अलर्ट जारी कर दिया। जिसका कल देर शाम सोमालिया (Somalia) के तट के पास से अपहरण कर लिया गया था। अपहरण की रिपोर्ट यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने जारी की थी। यह एक ब्रिटिश सैन्य संगठन है जो रणनीतिक जलमार्गों में विभिन्न जहाजों की गतिविधियों पर नजर रखता है। इस जहाज पर चालक दल के करीब 15 भारतीय सदस्य सवार हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें