मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

भारत ने अपनी समुद्री सीमा में निगरानी तेज की, नौसेना किसी भी हरकत से निपटने के लिए तैयार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भारत ने अपनी समुद्री सीमा में निगरानी तेज की, नौसेना किसी भी हरकत से निपटने के लिए तैयार

भारतीय नौसेना उत्तरी/मध्य अरब सागर और अदन की खाड़ी में समुद्री सुरक्षा स्थिति की निगरानी करना जारी रखे हुए है। भारतीय नौसेना के जहाज एवं विमान कड़ी निगरानी बनाए रखने और समुद्री सुरक्षा अभियान चलाने हेतु मिशन पर तैनात हैं। पिछले एक सप्ताह के दौरान, इस क्षेत्र में तैनात भारतीय नौसेना कार्य समूहों ने बड़ी संख्या में मछली पकड़ने वाले जहाजों और दूसरे जहाजों पर सवार होकर जांच की है। भारतीय नौसेना के समुद्री गश्ती विमान और आरपीए इस क्षेत्र पर लगातार निगरानी कर रहे हैं।

आईएमएसी और आईएफसी आईओआर सफेद शिपिंग, विशेष रूप से इस क्षेत्र में चलने वाले भारतीय ध्वज से लैस व्यापारिक जहाजों की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। भारतीय नौसेना ईईजेड के भीतर कड़ी निगरानी को बनाए रखने हेतु तटरक्षक बल के साथ समन्वय भी कर रही है। भारतीय नौसेना राष्ट्रीय समुद्री एजेंसियों के साथ समन्वय करते हुए समग्र स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है और इस क्षेत्र में व्यापारिक नौवहन और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें