मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

नवा रायपुर से कुरूद तक अप्रैल के पहले सप्ताह में चलेगी ट्रेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नवा रायपुर से कुरूद तक अप्रैल के पहले सप्ताह में चलेगी ट्रेन

रायपुर। नवा रायपुर से कुरूद तक नई ब्रॉडगेज रेल लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। 17 मार्च को रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) और इलेक्ट्रिकल विभाग की टीम इस रूट का निरीक्षण करेगी। अनुमति मिलते ही अप्रैल के पहले सप्ताह से रायपुर से कुरूद तक ट्रेन चलने लगेगी।रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि नवा रायपुर से धमतरी के बीच ट्रेन करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।ट्रेन शुरू होने के बाद कुरूद से धमतरी के बीच करीब 22 किलोमीटर रेल लाइन का काम तेज किया जाएगा। इस रेल परियोजना से नवा रायपुर, रायपुर और धमतरी सीधे रेल मार्ग से जुड़ जाएंगे।अधिकारियों के अनुसार नवा रायपुर से अभनपुर और राजिम तक पहले ही ट्रेन सेवा शुरू हो चुकी है। पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 550 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस रूट पर अभनपुर, कुरूद और धमतरी बड़े स्टेशन होंगे, जबकि चटौद, सिरी, सारसापुरी और सांकरा गांव में पैसेंजर हाल्ट बनाए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को भी रेल सुविधा मिलेगी।धमतरी से नवा रायपुर, केंद्री और अभनपुर तक ट्रेन सेवा शुरू होने से करीब 20 लाख लोगों को सीधा फायदा होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें