मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

नौतपा शुरू, पहले ही दिन सूर्यदेव ने दिखाया रौद्र रूप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धमतरी, । माहभर से बढ़ती गर्मी ने पहले ही लोगों को परेशान करके रखा

है। और अब लोगों को नौतपा की भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। नवतपा के

पहले ही दिन दिन का तापमान दोपहर 38 डिग्री सेल्सियस रहा। जानकारों की

माने तो आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। भीषण गर्मी के कारण लोगों का

जीना मुहाल हो गया है।

जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है

और पृथ्वी का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है तब गर्म हवाएं भी तेज चलने लगती

है। इससे लोगों को लू लगने का भी डर सताता है। नौतपा के पहले दिन जिले में

तेज गर्मी पड़ी। दिन का तापमान 38 डिग्री के आसपास पहुंच गया। इसके चलते

लोग बेहाल रहे। दोपहर एक बजे के बाद भीड़ कम दिखाई दी। आने वाले दिनों में

भी इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। भीषण गर्मी से बचाव के लिए चिकित्सकों की

राय है कि अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीए और रसीले फल खाएं।

पंडित

राजकुमार तिवारी ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है

कि जब रोहिणी नक्षत्र लगता है तब सूर्य के तेवर प्रचंड रूप में दिखाई देते

हैं। रोहिणी नक्षत्र लगने से पहले ही भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर

रखा है। नौतपा की भीषण गर्मी से आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ेगी। असर

लोगों को अभी से दिखना शुरू हो गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें