मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

एनसीपी ने दिल्ली विधानसभा के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एनसीपी ने दिल्ली विधानसभा के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-अजीत पवार गुट) ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बृजमोहन श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए कहा कि संसदीय बोर्ड की मंजूरी के बाद दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए 11 उम्मीदवारों की घोषणा की जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का मानना है कि चुनाव में हमारे उम्मीदवार सर्वोत्तम मूल्यों का प्रतिनिधित्व करेंगे और दिल्ली के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।पार्टी ने बुराड़ी विधानसभा से रतन त्यागी, बादली से मुलायम सिंह, मंगोल पुरी से खेम चंद, चांदनी चौक से खालिद उर रहमान, बल्ली मारन से मोहम्मद हारुन, छतरपुर से नरेंद्र तंवर, संगम विहार से कमर अहमद, ओखला से इमरान सैफी, लक्ष्मी नगर से नमहा, सीमा पुरी से राजेश लोहिया और गोकल पुरी से जगदीश भगत को टिकट दिया है। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी में होने हैं। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आआपा) ने सभी 70 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं जबकि कांग्रेस ने अब तक 47 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें