मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन : आज छत्तीसगढ़ के चार जिलों को मिलेंगे पांच राष्ट्रीय पुरस्कार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर। छत्तीसगढ़ को दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय शहरी

आजीविका मिशन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए नई दिल्ली में आज गुरुवार को

पांच राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।

भारत सरकार द्वारा

राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) और प्रदेश के चार नगरीय निकायों बिलासपुर,

रायगढ़, चांपा एवं भाटापारा जिला का चयन प्रतिष्ठित ‘स्पार्क-2023-24’

पुरस्कारों के लिए किया गया है। राज्य में शहरी गरीब परिवारों को सशक्त

बनाने और उनकी आजीविका के अवसरों को बढ़ाने में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ये

पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं।

केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

द्वारा नई दिल्ली के इंडिया हैबिटॉट सेंटर में आज आयोजित समारोह में सूडा

और चारों नगरीय निकायों को पुरस्कृत किया जाएगा। केन्द्रीय आवासन और शहरी

कार्य मंत्री मनोहर लाल और राज्य मंत्री तोखन साहू ये पुरस्कार प्रदान

करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें