मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रीय खिलाड़ी आमान खान को दिल्ली के हिंदू कॉलेज में मिला प्रवेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राष्ट्रीय खिलाड़ी आमान खान को दिल्ली के हिंदू कॉलेज में मिला प्रवेश

रायगढ़। रायगढ़ के राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आमान खान ने खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में शानदार सफलता हासिल कर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। प्रसिद्ध बैडमिंटन प्रशिक्षक अकरम खान के सुपुत्र आमान को दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज में इतिहास विषय से स्नातक अध्ययन के लिए प्रवेश मिला है।

आमान खान ने बचपन से ही अपने पिता को खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते हुए देखा, जिससे उनके मन में बैडमिंटन के प्रति गहरी रुचि विकसित हुई। अपनी मेहनत और अनुशासन के दम पर उन्होंने कई राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वर्तमान में वे राष्ट्रीय बैडमिंटन रैंकिंग में 42वें स्थान पर हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें कई बार जिला प्रशासन द्वारा 15 अगस्त और 26 जनवरी समारोह में सम्मानित भी किया जा चुका है।

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के छात्र रहे आमान खान ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके बाद उन्होंने सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा में इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अंग्रेजी विषयों में 99 पर्सेंटाइल तथा 903.46 अंक हासिल किए। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज में प्रथम चरण में ही प्रवेश मिल गया।

आमान खान ने बताया कि उनका लक्ष्य इतिहास विषय में उच्च शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में प्रशासनिक सेवा में योगदान देना है। साथ ही वे पुरातत्व के क्षेत्र में भी कार्य करना चाहते हैं। उनका मानना है कि समय का सही प्रबंधन, अनुशासन और निरंतर मेहनत सफलता की सबसे मजबूत कुंजी है।

आमान ने कहा कि वे कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ बैडमिंटन को भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रखेंगे। उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत ईमानदार हो और परिवार व शिक्षकों का मार्गदर्शन मिले, तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है। आज आमान खान रायगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणा का सशक्त उदाहरण बन चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें