मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप : पहले दिन उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र का रहा दबदबा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । राजधानी दिल्ली में चल रही 56वीं राष्ट्रीय खो

खो चैंपियनशिप में गुरुवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम और करनैल सिंह

स्टेडियम में कई मुकाबले खेले गए जिसमें उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के

खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीमों को जीत दिलाई।

पुरुष

वर्ग में उत्तर प्रदेश ने एक रोमांचक मुकाबले में गुजरात को 2 अंको से

पराजित किया। अंतिम 10 सेकेंड में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी

सर्वश्रेष्ठ तकनीकि और अत्यंत फूर्ती से गुजरात के 30 अंक के मुकाबले 32

अंक प्राप्त कर बाजी मारी।

इस मैच में बेस्ट डिफेंडर के रुप

में यूपी के सुरेश और ऑलरॉउंडर शिवम पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही

गुजरात के भट्ट गोविंद का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा।

एक

अन्य लीग मैच में कर्नाटक ने उत्तराखंड को 32-20 अंक से जीत हासिल की। वहीं

एक अन्य रोमांचक मुकाबले में केरल के विषाख ने 2 मिनट 30 सेकेंड नॉट ऑउट

रहते हुए 6 अंक टीम के लिए अर्जित किए और शिविन ने 2 मिनट 50 सेकेंड खेलते

हुए 4 पॉइंट अर्जित कर केरल को 10 अंक और एक पारी से चंडीगढ़ के खिलाफ जीत

दिला दी।

महिला वर्ग में खेले गए एकतरफा मुकाबले में

अश्विनि, संपदा और अपेक्षा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत महराष्ट्र ने असम

को 26 अंको से हराया। एक अन्य मुकाबले में पश्चिम बंगाल ने छत्तीसगढ़ को 4

अंक से हरा दिया। कोल्हापुर और उत्तराखंड के बीच हुए मुकाबले में कोल्हापुर

ने 18 अंक से जीत हासिल की।

डिंफेडर कोमल और रेडर प्राची

के प्रभावशाली प्रदर्शन से राजस्थान ने तेलंगाना को 8 अंको से हरा दिया। इस

मुकाबले में तेलंगाना टीम की रेडर कृष्णा लाम्बा और अनुष्का ने बेहतरीन

प्रदर्शन किया लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रही।

देर

शाम हुए एक अन्य मुकाबले में आंध्रप्रदेश ने झारखंड को 14 अंको से पराजित

किया। आंध्रप्रदेश ने हेमवती की शानदार डिफेंड और पूजिता के शानदार अटैक

के दमपर 34 अंक प्राप्त किये जबकि झारखंड को 20 अंक से ही संतोष करना पड़ा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें