मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

बनरामपूर : भारी वाहन के आवागमन से टूट रही राष्ट्रीय राजमार्ग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बनरामपूर : भारी वाहन के आवागमन से टूट रही राष्ट्रीय राजमार्ग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में खराब एनएच 343 काे लेकर ग्रामीणाें में काफी नाराजगी देखने काे मिल रही है। कुसमी विकासखंड में कंजिया ग्राम पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण आज शुक्रवार काे संयुक्त जिला कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर हिंडालको माइन्स कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी थी। जो कंपनी के भारी वाहनों की रोजाना सैकड़ों की संख्या में आवाजाही से खराब हो गई है। सड़क की खराब स्थिति से हादसों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन से कई बार शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने कलेक्टर से दो प्रमुख मांगें की हैं। पहली, कंपनी के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए। दूसरी, सड़क की मरम्मत कराई जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।

रामानुजगंज से अंबिकापुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर 110 किलोमीटर लंबी टू-लेन सड़क का निर्माण होना है। इस काम को 3 चरणों में पूरा किया जाएगा। तीन अलग-अलग ठेकेदारों को यह काम सौंपा गया है। राज्य सरकार ने निर्माण के दौरान मौजूदा सड़क को चालू हालत में रखने के लिए 10 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इसके बावजूद सड़क की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। राजपुर मुख्य बाजार में पुराने पोस्ट ऑफिस के सामने की सड़क इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल है।

बलरामपुर से राजपुर के बीच कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इन गड्ढों की मरम्मत प्राथमिकता से की जानी थी। लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 4 पहिया वाहन और बड़े वाहन चालक इस रास्ते से बचकर चल रहे हैं। खराब सड़क के कारण एंबुलेंस सेवा भी प्रभावित हो रही है। मरीजों को अस्पताल पहुंचने में देरी हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नए निर्माण की शुरुआत तक मौजूदा सड़क की मरम्मत की जाए। साथ ही भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें