मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 केशकाल के सुधार कार्य की दी स्वीकृति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 केशकाल के सुधार कार्य की दी स्वीकृति

रायपुर । छत्तीसगढ़ में सड़क अधोसंरचना को मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए लोक निर्माण मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। बारिश थमने के बाद प्रदेश में रुके हुए और प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जनता को बेहतर और सुरक्षित यातायात सुविधा मिल सके। इसी क्रम में उन्होंने सड़क सुधार से जुड़े कई अहम निर्णय लेते हुए विकास कार्यों को गति दी है।उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर केशकाल नगर क्षेत्र (किमी 167.000 से 170.800) में वन-टाइम सुधार कार्य को स्वीकृति प्रदान की है। लगभग 819.67 लाख रुपये की अनुमानित लागत वाले इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से पूर्ण कर न्यूनतम दर (6 करोड़ 95 लाख रुपये) पर प्राप्त प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।साव का स्पष्ट कहना है कि प्रदेश की सड़कें सुरक्षित, टिकाऊ और उच्च गुणवत्ता वाली होनी चाहिए। उनके मार्गदर्शन में संबंधित ठेकेदार से सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कराया गया है। उनसे सुरक्षानिधि एवं बीमा जमानत सुनिश्चित करने तथा भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य संपादन का निर्णय लिया गया है।साव ने आज विभाग को निर्देशित किया है कि कार्य का पर्यवेक्षण विभागीय मानकों के अनुसार होना चाहिए, गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और अनुबंधित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराया जाए। यह निर्णय जनहित में बेहतर यातायात सुविधा और विकास को गति देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें