मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

मौसम विभाग ने जारी किया बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभागों के लिए बारिश का येलो अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

Bastar- Raipur- Bilaspur- Surguja divisions - Yellरायपुर।पश्चिम मानसून ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की ओर से दस्तक दे दी है और अगले दो दिनों में रायपुर पहुंचने की संभावना है। इसके बाद यह अंबिकापुर की ओर बढ़ेगा। इसके साथ ही प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभागों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में तेज बारिश और अंधड़ की आशंका जताई गई है। इस बार मानसून समय से पहले यानी कि लगभग 14 दिन पहले छत्तीसगढ़ पहुंच गया है। वहीं, आज प्रदेश के 29 जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में आज आकाश सामान्यतः मेघाच्छादित रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रह सकता है।विभाग ने आगामी पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ जगहों पर भारी वर्षा की चेतावनी दी है। वहीं 48 घंटे बाद अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।पिछले साल 2024 में 8 जून को मानसून ने दस्तक दी थी, लेकिन इस बार लगभग 14 दिन पहले ही प्रदेश में एंट्री होने से नौपते के बीच बारिश हो रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान पेण्ड्रा रोड पर देखा गया, जहां का तापमान 36.3°C रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.6°C दुर्ग जिले में दर्ज किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें