मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर रोजाना सुबह प्रसारित होगी रामलला की नित्य श्रृंगार आरती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर रोजाना सुबह प्रसारित होगी रामलला की नित्य श्रृंगार आरती

दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर रोजाना सुबह प्रसारित होगी रामलला की नित्य श्रृंगार आरती

नई दिल्ली। अब प्रभु श्री रामलला के दिव्य दर्शन रोजाना दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर होंगे। दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर रोजाना सुबह श्री रामलला की नित्य शृंगार आरती का प्रसारण किया जाएगा।

मंगलवार को इस बारे में जानकारी साझा करते हुए केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रसार भारती ने प्रभु श्रीराम में भक्तों की अनन्य आस्था को देखते हुए इस बड़ी सुविधा की शुरुआत की है।

अनुराग ठाकुर ने एक्स प्लेटफार्म पर कहा “ सब बिधि सब पुर लोग सुखारी, रामचंद्र मुख चंदु निहारी।आप सभी के साथ यह जानकारी साझा करते हुए अत्यंत हर्ष का अनुभव कर रहा हूं कि अब आप अब हर दिन अपने घर से ही प्रभु श्री रामलला के दिव्य दर्शन कर पायेंगे। अयोध्या राममंदिर से प्रभु रामलला की नित्य शृंगार आरती का प्रसारण, दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर डीडी नेशनल पर प्रतिदिन प्रातः 6:30 बजे होगा।”

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें