मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों का डंप सामान बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों का डंप सामान बरामद

नारायणपुर/रायपुर। सशस्त्र बल के जवानों ने छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगलों में बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के अबूझमाड़ के घने जंगलों में मोहनार-तोयापारा मुख्य मार्ग से जवानों ने कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों ने बारूद, प्रेशर कुकर बम, मल्टीमीटर और एक भरमार बंदूक सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की है। बम स्क्वायड की टीम ने मौके पर ही बम को डिफ्यूज कर दिया।नारायणपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज मिली जानकारी के अनुसार एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान यह सर्च अभियान 29 सितंबर को धनोरा थाना क्षेत्र में चलाया गया। आईईडी की आशंका को देखते हुए बीडीएस टीम को मौके पर भेजा गया था, जहां तलाशी के दौरान नक्सलियों द्वारा डंप किया गया सामान बरामद किया गया है। बरामदगी स्थल के आसपास इलाके में नक्सलियों की नेलनार एरिया कमेटी सक्रिय है।इस संयुक्त अभियान में जिला बल, आईटीबीपी की 29वीं वाहिनी के “ई” समवाय और थाना धनोरा में तैनात जवान शामिल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें