मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ : नारायणपुर जिले की सीमा पर नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर/नारायणपुर,। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले की सीमा पर

अबुझमाड़ क्षेत्र में बस्तर फाइटर और एसटीएफ जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़

की खबर है। घटनास्थल पर रुक-रुक कर लगातार फायरिंग हो रही है। नारायणपुर

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि की।

पुलिस

को जानकारी मिली थी कि अबुझमाड़ क्षेत्र के रेकावाया क्षेत्र में बड़े

हार्डकोर नक्सली बैठक कर रहे हैं। सूचना मिलते ही बीजापुर, दंतेवाड़ा और

नारायणपुर जिले की सीमा पर तीनों जिलों से एक हजार से ज्यादा जवान ऑपरेशन

पर निकले।

अबुझमाड़ क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान संयुक्त बल और

नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस संयुक्त दल में दंतेवाड़ा और

बस्तर के डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और एसटीएफ के जवान शामिल हैं, जो नक्सलियों

को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग चल रही है।

पुलिस का दावा है कि कुछ नक्सलियों को गोली लगी है। पुलिस अधीक्षक प्रभात

कुमार ने कहा है कि जवानों के लौटने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें