मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग को लेकर पूर्व गृहमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर आज बैठेंगे धरने पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग को लेकर पूर्व गृहमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर आज बैठेंगे धरने पर

रायपुर।कोरबा जिला कलेक्टर को हटाने की मांग पर अड़े पूर्व गृहमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर आज शनिवार को अपनी ही सरकार के खिलाफ राजधानी में धरने पर बैठने वाले हैं।वे शुक्रवार को रायपुर पहुंच गए हैं।पूर्व गृहमंत्री कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ 14 बिंदुओं पर शिकायत कर राज्य सरकार से उन्हें हटाने की मांग करते हुए 4 अक्टूबर से धरने पर बैठने की चेतावनी दी थी।इस बीच, राज्य शासन ने पूर्व मंत्री के शिकायती पत्र पर बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन से जांच प्रतिवेदन मांगा है।हालांकि राज्य शासन की ओर से पूर्व मंत्री के शिकायती पत्र की जांच के संबंध में लिखित तौर पर संभागायुक्त को अभी तक कोई आदेश नहीं दिया गया है।उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि कोरबा कलेक्टर के खिलाफ पूर्व मंत्री के शिकायती पत्र के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है और जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें