मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

डेब्यू मैच में छाईं नंदिनी शर्मा, टी20 में भारत के लिए फेंका दूसरा बेस्ट स्पेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
डेब्यू मैच में छाईं नंदिनी शर्मा, टी20 में भारत के लिए फेंका दूसरा बेस्ट स्पेल

चेम्सफोर्ड। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 38 रनों से हराया। अपने इंटरनेशनल डेब्यू मुकाबले में नंदिनी शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट चटकाए। नंदिनी ने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू में भारत की ओर से दूसरा बेस्ट गेंदबाजी स्पेल डाला।

नंदिनी ने इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक 67 रनों की पारी खेलने वालीं एमी जोन्स, डेनिएल गिब्सन और वोंग का बड़ा विकेट अपने नाम किया। भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल डेब्यू मुकाबले में सबसे बेहतरीन स्पेल डालने का रिकॉर्ड सोनिया डबीर के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।

नंदिनी डेब्यू मुकाबले में 3 विकेट लेने वाली महज दूसरी भारतीय गेंदबाज भी हैं। नंदिनी को टी20 विश्व कप 2026 के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया है। उन्होंने महिला प्रीमियर लीग में अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया था। नंदिनी ने 10 मुकाबलों में 17 विकेट निकाले थे और वह टूर्नामेंट में दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रही थीं। रनों के लिहाज से भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 188 रन लगाए। टीम की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 69 रन बनाए। वहीं, यास्तिका भाटिया ने 40 गेंदों में 54 रनों की दमदार पारी खेली। दीप्ति शर्मा ने 13 गेंदों में 22 रनों का योगदान दिया।

189 रनों के लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 150 रन ही बना सकी। इंग्लिश टीम की तरफ से एमी जोन्स ने सर्वाधिक 67 रन बनाए, तो हीथर नाइट ने 21 रनों का योगदान दिया।

नंदिनी के अलावा भारत की ओर से गेंदबाजी में क्रांति गौड़ ने 4 ओवर के स्पेल में 24 रन देकर 2 विकेट निकाले। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें