मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:03 · नई दिल्ली संस्करण

बीमार बच्ची और महिला की मदद को आगे आई नगरसेना, अस्पताल पहुंचाकर कराया उपचार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बीमार बच्ची और महिला की मदद को आगे आई नगरसेना, अस्पताल पहुंचाकर कराया उपचार

बीजापुर। जिले में नगरसेना की टीम द्वारा गुरुवार काे ग्राम रेड्डी की एक महिला एवं उसकी बीमार बच्ची को उफनते जलमार्ग से सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उन्हें समय पर उपचार मिल सका।

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे कई ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हुआ है। ऐसी विषम परिस्थितियों में जिला प्रशासन के निर्देश पर नगरसेना (होमगार्ड) की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। नगरसेना के जवान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जोखिम उठाकर ग्रामीणों और मरीजों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का कार्य लगातार कर रहे हैं।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान उफनते नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन और नगरसेना की सहायता लें। नगरसेना की टीम आवश्यकता पडऩे पर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, अस्पताल ले जाने तथा आपदा की स्थिति में त्वरित राहत उपलब्ध कराने के लिए 24 घंटे तत्पर है। लगातार हो रही बारिश के बीच टीम का यह मानवीय और साहसिक प्रयास लोगों के लिए राहत का बड़ा सहारा बन रहा है। प्रशासन द्वारा हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और राहत एवं बचाव दल पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें