मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नड्डा करेंगे मोर्चा के अध्यक्षों और नए प्रभारियों के साथ बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी सात मोर्चों के प्रभारी बदले जाने के बाद अब इनके पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को होने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सभी मोर्चों के अध्यक्षों और प्रभारियों की इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके साथ हर महीने होने वाली राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि भाजपा अध्यक्ष ने पदाधिकारियों की नियुक्ति की है, जिसमें राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है जबकि पार्टी उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा को महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। राष्ट्रीय महासचिव बंडी संजय कुमार को किसान मोर्चा, तरुण चुग को अनुसूचित जाति मोर्चा, डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल को अनुसूचित जनजाति, विनोद तावड़े को ओबीसी मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम को बनाया गया है।

पहले ओबीसी मोर्चा के प्रभारी अरुण सिंह थे। अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी पहले डी पुरुंदेश्वरी के पास थी। एससी मोर्चा की जिम्मेदारी पहले सीटी रवि निभा रहे थे जबकि एसटी मोर्चा के प्रभारी पहले दिलीप सैकिया थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें