मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं : पीएम मोदी ने वैष्णो देवी भूस्खलन पर दुख व्यक्त किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं : पीएम मोदी ने वैष्णो देवी भूस्खलन पर दुख व्यक्त किया

नई दिल्ली/कटरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री माता वैष्णो देवी मंदिर रूट पर भूस्खलन के कारण मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही, पीएम मोदी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "श्री माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन के कारण हुई जान-माल की हानि दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन सभी प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। मैं सभी की सुरक्षा और कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना करता हूं।"

भारी बारिश के बीच श्री माता वैष्णो देवी यात्रा रूट पर मंगलवार को भूस्खलन की घटना हुई। अर्धकुवारी के नजदीक पहाड़ी से गिरे पत्थरों और मलबे ने रूट को प्रभावित किया। हादसे में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, भूस्खलन और भारी बारिश के बाद श्री माता वैष्णो देवी यात्रा रोक दी गई है।

एनडीआरएफ के डीआईजी मोहसेन शाहेदी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि 30 लोगों की मौत होने और 15 लोगों के घायल होने की जानकारी है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। स्थानीय प्रशासन के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें ऑपरेशन में जुटी हैं। मौसम में सुधार होने से कार्रवाई में तेजी आएगी और जल्द स्थिति सामान्य होगी।

जम्मू में बाढ़ और भूस्खलन पर डीआईजी मोहसेन शाहेदी ने कहा कि दूरस्थ और सीमावर्ती इलाकों में भी भारी बाढ़ आई है, जिसके कारण एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। सीमावर्ती इलाकों में कई बचाव अभियान चलाए गए। एक जगह बीएसएफ के जवान फंसे हुए थे, जिन्हें वहां से सुरक्षित निकाला गया है।

उन्होंने बताया कि अखनूर, सांबा और रियासी इलाके में लगातार ऑपरेशन चल रहा है। दिल्ली से एनडीआरएफ की 4 टीमों को भेजा गया है। 4 टीमें लुधियाना से रवाना की गईं, जिन्हें सांबा और जम्मू में तैनात किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें