मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

झूठ-भ्रम फैलाने वाले चार जून के बाद मटन पार्टी ही करेंगे, कोई और काम नहीं बचेगा : चिराग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झूठ-भ्रम फैलाने वाले चार जून के बाद मटन पार्टी ही करेंगे, कोई और काम नहीं बचेगा : चिराग

झूठ-भ्रम फैलाने वाले चार जून के बाद मटन पार्टी ही करेंगे, कोई और काम नहीं बचेगा : चिराग

पटना। बिहार में भीषण गर्मी के बीच सियासी तापमान भी बढ़ा हुआ है। क्योंकि, राज्य में आखिरी चरण का चुनाव एक जून को होगा। इस बीच पटना में पत्रकारों से बातचीत में बुधवार को चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की लंच पार्टी पर तंज कसा।

चिराग ने कहा कि चार जून अब अधिक दूर नहीं है। एनडीए बिहार की सभी 40 सीटों सहित देशभर में 400 सीटें जीत रही है लेकिन जो लोग झूठ और भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं वे अब मीट और मटन पार्टी ही करेंगे। क्योंकि, उनके पास कोई और काम बचेगा ही नहीं। उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कहा कि भगवान ने और इस देश के 140 करोड़ जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आशीर्वाद दिया है। इस आशीर्वाद का देन है कि आज उन्होंने देश की जनता को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है लेकिन यह बात कांग्रेस या विपक्षी गठबंधन वाले नहीं समझ पाएंगे।

चिराग ने कहा कि जो लोग गरीबी हटाने का नारा तो लगते थे लेकिन गरीबी हटाना तो दूर उल्टा गरीबों को हटाने के लिए लोगों ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया। ऐसे में प्रधानमंत्री का साथ यदि हर कोई दे रहा है तो फिर इसमें उनको समस्या हो रही है। क्योंकि, प्रधानमंत्री हर तबके के लिए काम कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि जनता हमेशा हमारे साथ है।

बिहार में बढ़ती गर्मी और स्कूल के 1:30 बजे तक के संचालन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में चिराग ने कहा कि जिस तरीके से गर्मी बढ़ रही है वैसे में स्वाभाविक है कि बच्चों के लिए माकूल व्यवस्था होनी चाहिए। ऐसे में छुट्टी घोषणा करनी पड़े तो वह भी करें। इतना ही नहीं जो अधिकारी इसमें बाधा उत्पन्न कर रहे हैं उस अधिकारी पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें