रांची के एक्सट्रीम बार में घुसकर अपराधियों ने बार के डीजे संदीप उर्फ सैंडी को गोली मारकर की हत्या

रांची के एक्सट्रीम बार में घुसकर अपराधियों ने बार के डीजे संदीप उर्फ सैंडी को गोली मारकर की हत्या
रांची: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में रविवार की आधी रात हुई फायरिंग में बार के एक कर्मचारी की मौत हो गयी।घटना रात करीब एक बजे की है।चार अपराधी एक्सट्रीम बार में घुस गये और बार के डीजे संदीप उर्फ सैंडी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। घायल संदीप को तुरंत रिम्स भेजा गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।इधर सोमवार की सुबह-सुबह रांची के सिटी डीएसपी वी रमन, चुटिया थाने की पुलिस के साथ एक्सट्रीम बार पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। बार के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। उसी आधार पर अपराधियों की तलाश की जा रही है।
दरअसल रविवार की रात चार-पांच युवक शराब पी रहे थे, इसी दौरान उनका डीजे संदीप और बार के कुछ अन्य कर्मचारियों से विवाद हो गया। विवाद के बाद झड़प भी हुई लेकिन किसी तरह मामला को शांत कराया गया। लेकिन महज कुछ देर बाद बार पांचों युवक फिर से बार में वापस आये, उस वक्त बार बंद था, डीजे संदीप और अन्य कर्मचारी बार से निकल रहे थे, उसी वक्त उन पर हमला कर दिया। इस दौरान एक युवक ने अपनी कमर से पिस्तौल निकाली और संदीप के सीने पर तान दी और गोली मार दी। इसके बाद उन्होंने बार के अंदर घुसकर कई राउंड फायरिंग की और फिर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने गोलीबारी और हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया है, ताकि अपराधियों को जल्द पकड़ा जा सके। फिलहाल संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।





