मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

कोरबा में चला निगम का बुलडोजर, हटाए गए ठेले और गुमटियां

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोरबा में चला निगम का बुलडोजर, हटाए गए ठेले और गुमटियां

कोरबा,। कोरबा नगर निगम ने शहर के महाराणा प्रताप चौक और बुधवारी बाजार क्षेत्र में आज शनिवार काे अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे लगे ठेले, गुमटियां और अस्थायी दुकानों को हटाया। निगम की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और लंबे समय से किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी देखने को मिला।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार महाराणा प्रताप चौक से जुड़े इलाके में ग्रीन कॉरिडोर विकसित करने की योजना बनाई गई है। इस परियोजना के तहत सड़क किनारे हरियाली बढ़ाने, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और शहर की सुंदरता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसी योजना को ध्यान में रखते हुए आज शनिवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

निगम प्रशासन ने बताया कि ठेला संचालकों और दुकानदारों को पहले ही नोटिस जारी कर जगह खाली करने के निर्देश दिए गए थे। तय समय सीमा के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर निगम को सख्त कदम उठाना पड़ा।

नगर निगम का कहना है कि पूर्व में चिन्हित अतिक्रमणकारियों और फुटकर व्यापारियों के लिए व्यवस्थित दुकानों का निर्माण कर आवंटन भी किया जा चुका है, ताकि वे निर्धारित स्थान पर अपना व्यवसाय चला सकें। इसके बावजूद कई लोगों द्वारा दोबारा सड़क किनारे कब्जा कर व्यवसाय किया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान कई ठेला संचालकों ने अपनी रोजी-रोटी प्रभावित होने की बात कही। वहीं निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्ग और प्रस्तावित विकास कार्यों में बाधा बनने वाले अतिक्रमण को हटाना जरूरी है।

नगर निगम ने साफ किया है कि कोरबा शहर में यातायात सुधार, सौंदर्यीकरण और ग्रीन कॉरिडोर जैसी योजनाओं को लेकर आगे भी अभियान जारी रहेगा। मुख्य मार्गों और चौक-चौराहों के आसपास अवैध कब्जों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें