मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:21 · नई दिल्ली संस्करण

11 फरवरी को मुंबई को मिलेगा नया मेयर, महिला के लिए आरक्षित है यह सीट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
11 फरवरी को मुंबई को मिलेगा नया मेयर, महिला के लिए आरक्षित है यह सीट

मुंबई। मुंबई में नए मेयर के लिए तारीख तय हो गई है। लेकिन, मेयर भाजपा का होगा या शिवसेना का, यह अब तक फाइनल नहीं हो पाया है। 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे मुंबई महानगरपालिका में महापौर के लिए मतदान होगा।

इस बार यह पद सामान्य वर्ग की महिला पार्षद के लिए आरक्षित किया गया है, यानी मुंबई को इस बार एक महिला मेयर मिलने जा रही है।

7 फरवरी को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। उसी दिन उप महापौर के चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। चुनाव की देखरेख बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, अगली बैठक में समिति के सदस्यों के नामों का भी ऐलान किया जा सकता है।

बता दें कि मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए 15 जनवरी को मतदान हुआ था, जबकि 16 जनवरी को वोटों की गिनती पूरी की गई। इस चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिसने 89 सीट जीती हैं, जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना को 29 सीट मिली हैं।

वहीं, शिवसेना उद्धव गुट को 65 सीटें मिली हैं, जबकि राज ठाकरे की मनसे को सिर्फ 6 सीटों पर जीत हासिल हुई है।

मेयर चुनाव में बहुमत का आंकड़ा 114 सीटों का है, जिसे शिवसेना और भाजपा ने मिलकर पार कर लिया है। ऐसे में दोनों दल मिलकर अपने उम्मीदवार को मेयर बना सकते हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि मेयर की कुर्सी भाजपा के पास जाएगी या शिवसेना शिंदे गुट के पास।

शहरवासियों की नजरें अब 11 फरवरी पर टिकी हैं, जब यह तय होगा कि मुंबई की कमान किस महिला पार्षद के हाथों में जाएगी और शहर का नया मेयर कौन बनेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें