मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

धीमी ओवर गति के कारण मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर लगा जुर्माना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । चंडीगढ़ के मुल्लानपुर में गुरुवार को पंजाब

किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 मैच के दौरान धीमी ओवर

गति के कारण मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर 12 लाख रुपये का

जुर्माना लगाया गया है।

लीग ने गुरुवार देर रात एक प्रेस

विज्ञप्ति में कहा, “मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर 18 अप्रैल

को मुल्लानपुर के पीसीए न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स

के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 मैच के दौरान धीमी ओवर

गति बनाए रखने के बाद जुर्माना लगाया गया है। चूँकि न्यूनतम ओवर गति

अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीज़न का

पहला अपराध था, इसलिए पांड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।”

मैच

की बात करें तो इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने

सूर्यकुमार यादव के बेहतरीन अर्धशतक (53 गेंद 78 रन, 7 चौके 3 छक्के) और

रोहित शर्मा (36), तिलक वर्मा (नाबाद 34) की पारियों की बदौलत निर्धारित 20

ओवर में 7 विकेट पर 192 रन बनाए। पंजाब की ओर से हर्षल पटेल ने 3, कप्तान

सैम करन ने 2 और कागिसो रबाडा ने 1 विकेट लिया।

जवाब में एक

समय केवल 49 रन पर 5 विकेट खोकर संघर्ष कर रही पंजाब की टीम को आशुतोष

शर्मा (28 गेंद 61 रन 2 चौके, 7 छक्का) और शशांक सिंह (25 गेंद 41 रन, दो

चौके, 3 छक्का) ने वापसी कराने की काफी कोशिश की, लेकिन अंत में टीम 9 रन

से मैच हार गई। पंजाब की टीम 19.1 ओवर में 183 रनों पर सिमट गई।

मुंबई

की ओर से गेराल्ड कोएट्जी और जसप्रीत बुमराह ने 3-3, आकाश मधवाल, हार्दिक

पांड्या और श्रेयस गोपाल ने 1-1 विकेट लिया। बुमराह को उनकी शानदार

गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें