बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की मौत, हार्ट अटैक से गई जान

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की मौत, हार्ट अटैक से गई जान
उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की गुरुवार को मौत हो गई है। बैरेक में वे अचानक से जमीन पर गिर पड़े और फिर बेहोश हो गए। इस पर जेल प्रशासन ने आनन-फानन में एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से मुख्तार अंसारी की मौत हुई है।माफिया मुख्तार अंसारी ने आज रात करीब 10 बजे आखिरी सांस ली। देर शाम ही जेल में तबीयत बिगड़ने पर मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। सूत्रों के मुताबिक जेल से लाते वक्त मुख्तार बेहोश था। मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई थी। 9 डॉक्टरों का पैनल मुख्तार अंसारी के लिए तैनात किया गया था। इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। इस मामले में मेडिकल कॉलेज बांदा के प्रिंसिपल ने चुप्पी साधी हुई है। जिला और पुलिस प्रशासन भी खामोश है। जेल अधीक्षक भी मीडिया से बात नही कर रहे हैं।DG जेल SN Sabat से मिली जानकारी के मुताबिक माफिया मुख्तार अंसारी रोजा रखता था और आज रोज़ा रखने के बाद ही उसकी तबीयत खराब हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि प्राइमरी स्टेज पर जेल के डॉक्टरों ने हार्ट अटैक के बारे में बताया था, हालत गंभीर होने की वजह से फिर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था।जानकारी के मुताबिक इससे पहले मुख्तार अंसारी की तबीयत जेल में सोमवार रात भी बिगड़ गई थी। जिला अस्पताल से तुरंत तीन डाक्टर मौके पर पहुंचे थे। हालत में सुधार न होते देख देर रात ही मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया था, जहां दिनभर आईसीयू में रखने के बाद अगली शाम उसे डिस्चार्ज किया गया था। साथ ही, जेल में भी शिफ्ट कर दिया गया। बुधवार को भी हालत बिगड़ी, लेकिन डाक्टरों के ट्रीटमेंट से अंसारी को राहत मिल गई थी।





