मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

महागठबंधन में शामिल हुए मुकेश सहनी -राजद ने दी गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी सीट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महागठबंधन में शामिल हुए मुकेश सहनी  -राजद ने दी गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी सीट

महागठबंधन में शामिल हुए मुकेश सहनी

-राजद ने दी गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी सीट

पटना।वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी महागठबंधन में फिर शामिल हो गए हैं। आरजेडी दफ्तर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की गई। मुकेश सहनी को आरजेडी ने अपने कोटे से तीन सीटें दी हैं।पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी सीट वीआईपी को देने की घोषणा की। तेजस्वी ने कहा कि मुकेश सहनी मेरे बड़े भाई हैं। उन्होंने बहुत मेहनत की। लोगों की समस्याओं को उठाने का प्रयास किया। जिस तरह से भाजपा ने उनके दल को तोड़ने की घोषणा की, उसे सब ने देखा।बताया जाता है कि सहनी ने शुक्रवार को लालू यादव से मुलाकात की। दोनों में डेढ़ घंटे तक मीटिंग चली। इसके बाद महागठबंधन में शामिल होने पर सहमति बनी। मुकेश सहनी निषाद जाति से आते हैं। जातीय गणना में निषादों की आबादी 2.60 फीसदी है।इसके पहले मुकेश सहनी 2019 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन का हिस्सा थे। उन्हें तीन सीटें मिली थीं। मुकेश सहनी ने खगड़िया लोकसभा से चुनाव लड़ा, लेकिन वे हार गए थे।दरअसल, सहनी कई दिनों से एनडीए या फिर महागठबंधन का हिस्सा बनने की कोशिश कर रहे थे। सहनी सुबह लालू यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे थे। बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव भी वहां मौजूद थे। जानकारी है कि मुकेश सहनी ने पूर्वी चंपारण और सुपौल की लोकसभा सीट की मांग की है।बिहार के 7 लोकसभा सीट पर निषाद वोट बैंक निर्णायक भूमिका निभाती है। इसमें मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, उजियारपुर, पूर्वी चंपारण, दरभंगा और सुपौल हैं। पूरे बिहार की हर लोकसभा में भी सहनी वोट बैंक है। यही वजह है कि इंडी गठबंधन में सीट बंटवारे के बावजूद लालू यादव ने मुकेश सहनी से बातचीत की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें