मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

'मुजरा' शब्द का प्रयोग कर पीएम ने बिहार की जनता को किया अपमानित: खड़गे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
'मुजरा' शब्द का प्रयोग कर पीएम ने बिहार की जनता को किया अपमानित: खड़गे

'मुजरा' शब्द का प्रयोग कर पीएम ने बिहार की जनता को किया अपमानित: खड़गे

पटना। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार में एक चुनावी रैली में विपक्षी नेताओं के लिए 'मुजरा' शब्द का इस्तेमाल किया। यह सही नहीं है। मोदी ने बिहार की धरती पर ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया यानी मोदी का कहना है कि बिहार में मुजरा होता है। यह बिहार और उसके मतदाताओं का अपमान है। मोदी की ऐसी अमर्यादित टिप्पणी को बिहार बर्दाश्त नहीं करेगा।खड़गे बिहार के सासाराम लोकसभा क्षेत्र से इंडी गठबंधन के उम्मीदवार मनोज कुमार के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खुद को तीसमारखां मानने वाले मोदी नहीं जानते है कि वह गलतफहमी में हैं। असली तीसमारखां तो बिहार की जनता है, जो चुनाव परिणाम में भाजपा को उसकी औकात बताएगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नरेन्द्र मोदी एक तानाशाह हैं। मोदी यदि तीसरी बार पीएम बने तो लोगों को कुछ भी कहने की इजाजत नहीं होगी।खड़गे ने कहा कि यह चुनाव मूलतः जनता बनाम मोदी है। राहुल बनाम मोदी नहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री होने के नाते हम उनका सम्मान करते हैं लेकिन मोदी कांग्रेस नेताओं का सम्मान नहीं करते। खड़गे ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी गरीबों को नहीं, बल्कि अमीर लोगों को गले लगाते हैं।उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में एक जून को बिहार में सासाराम, नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, काराकाट और जहानाबाद लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें