मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

उज्जैन :साल के आखिरी दिन भगवान महाकाल का हुआ दिव्य श्रृंगार, आज से दो दिन बदली रहेगी महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र की व्यवस्था

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन
उज्जैन :साल के आखिरी दिन भगवान महाकाल का हुआ दिव्य श्रृंगार, आज से दो दिन बदली रहेगी महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र की व्यवस्था

उज्जैन। अंग्रेजी नववर्ष परिप्रेक्ष्य में साल के आखिरी दिन महाकालेश्वर मंदिर में पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर बुधवार तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भस्म आरती विशेष श्रृंगार के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया।मंदिर के पट खुलने के बाद पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। बाबा महाकाल के मस्तक पर चंद्र अर्पित कर दिव्य श्रृंगार किया। अल सुबह भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा के जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।वहीं शहर में आज 31 दिसंबर(बुधवार) और 1 जनवरी को मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन हेतु आनेवाले श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ की को देखते हुए यातायात थाना पुलिस द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने, जाम की स्थिति से बचाने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु विशेष यातायात व्यवस्था,वाहन पार्किंग और मार्ग परिवर्तन व्यवस्था लागू की गई है।एसपी प्रदीप शर्मा एवं यातायात डीएसपी दिलीपसिंह परिहार ने बताया कि बुधवार एवं गुरूवार को व्यवस्था इस प्रकार रहेगी-दर्शन व्यवस्थासभी श्रद्धालु निर्धारित पार्किंग स्थलों पर अपने वाहन पार्क कर, पैदल मार्ग शक्ति पथ के माध्यम से इंटरप्रिटेशन सेंटर होते हुए महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर सकेंगे।चार पहिया वाहन पार्किंग व्यवस्था* इंदौर, देवास एवं मक्सी मार्ग से आने वाले वाहन इंजीनियरिंग कॉलेज तिराहा, हरिफाटक चौराहा, लालपुल टर्निंग, कर्कराज पार्किंग, इंटरप्रिटेशन पार्किंग एवं भील समाज पार्किंग में पार्क होंगे।* उक्त पार्किंग स्थल भरने की स्थिति में हरिफाटक चौराहा स्थित मनंत गार्डन पार्किंग, इंपीरियल होटल के पीछे पार्किंग तथा हरिफाटक ब्रिज के नीचे पार्किंग का उपयोग किया जाएगा।* बडऩगर एवं नागदा मार्ग से आने वाले वाहन मोहनपुरा ब्रिज, मुरलीपुरा, शंकराचार्य चौराहा होते हुए कार्तिक मेला मैदान में पार्क होंगे।* आगर मार्ग से आने वाले वाहन मकोडिय़ा आम, खाक चौक, जाट धर्मशाला, जूना सोमवारिया होते हुए कार्तिक मेला मैदान में पार्क होंगे।* कार्तिक मेला मैदान भरने पर वाहनों को कृषि उपार्जन मैदान में पार्क कराया जाएगा।दो पहिया वाहन पार्किंगशहर के बाहर से दो पहिया वाहन पर आनेवाले श्रद्धालुओं को अपने वाहन यहां करने होंगे पार्क-* इंदौर/देवास/मक्सी मार्ग- हरिफाटक चौराहा, लालपुल टर्निंग, भील समाज एवं कर्कराज पार्किंग।* बडऩगर/आगर/नागदा मार्ग- हरिसिद्धि पाल पार्किंग।* हरिसिद्धि पाल पार्किंग भरने पर शंकराचार्य चौराहा के पास गुरुद्वारा भूमि।श्रद्धालुओं के लिए बस सुविधाश्री शर्मा ने बताया कि हरिफाटक चौराहा से चारधाम टर्निंग तक नगर निगम द्वारा बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।पार्किंग से वाहन निकास मार्ग* कर्कराज एवं भील समाज पार्किंग- नरसिंहघाट, भूखीमाता मार्ग, लालपुल टी, चिंतामण ब्रिज बायपास, इंदौर/भोपाल/देवास।* इंटरप्रिटेशन पार्किंग- जयसिंहपुरा, लालपुल टी, चिंतामण ब्रिज बायपास।* मनंत गार्डन/ इंपीरियल होटल के पीछे पार्किंग- वाकणकर ब्रिज, दाउदखेड़ी बायपास।* हरिफाटक ब्रिज के नीचे पार्किंग- नीलगंगा चौराहा, शास्त्री नगर, सिंधी कॉलोनी, नानाखेड़ा चौराहा।रिजर्व पार्किंगशहर की सभी पार्किंग पूर्ण भर जाने की स्थिति में इंदौर, देवास एवं भोपाल से आने वाले वाहनों को इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान में पार्क कराया जाएगा।भारी वाहन डायवर्जन व्यवस्था* इंदौर से नागदा/आगर/मक्सी की ओर जाने वाले भारी वाहन तपोभूमि, देवास बायपास, मारुति शोरूम, सैफी पेट्रोल पंप, श्री सिंथेटिक्स।* मक्सी से देवास/इंदौर की ओर से जाने वाले भारती वाहन श्री सिंथेटिक्स, सैफी पेट्रोल पंप, मारुति शोरूम, देवास रोड, नरवर बायपास।* बडऩगर/नागदा/आगर की ओर से आने वाले भारी वाहन मोहनपुरा ब्रिज, साढ़ू माता की बावड़ी, चोपाल सागर, मंडी, पांड्याखेड़ी चौराहा।उज्जैनवासी ध्यान दें, यहां रहेगा वाहन प्रवेश प्रतिबंधबुधवार तडक़े 4 बजे से इन मार्गों पर तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा-* हरिफाटक-टी से महाकाल घाटी चौराहा।* जंतर-मंतर से जयसिंहपुरा/चारधाम पार्किंग की ओर।* शंकराचार्य चौराहा से नरसिंहघाट की ओर।* शंकराचार्य चौराहा से दानी गेट की ओर।* भूखी माता टर्निंग से नरसिंह घाट की ओर।* दौलतगंज से लोहे के पुल की ओर।* कंठाल चौराहा से छत्रीचौक की ओर।* तेलीवाड़ा से कमरी मार्ग की ओर।* दानीगेट से गणगौर दरवाजा/हरिसिद्धि पाल की ओर।* के.डी. गेट से कमरी मार्ग की ओर।* भागीरथ तिराहा से टंकी चौराहा की ओर।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें