इटखोरी में राजनाथ सिंह की सभा में सांसद सुनील सिंह का हुआ विरोध

रांची : इटखोरी में आयोजित राजनाथ सिंह की सभा में सांसद सुनील सिंह को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। राजनाथ सिंह की सभा के दौरान लोगों ने सांसद सुनील सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस मौके पर लोगों ने सुनील सिंह को वापस जाओ के नारे लगाए। जिसके बाद सुनील सिंह के समर्थकों और बीजेपी के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। हालांकि कुछ देर बाद मामला शांत हो गया। मालुम हो की चतरा लोकसभा सीट पर बीजेपी की ओर से कई प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने की अपनी दावेदारी पेश की है, ऐसे में इस तरह का विरोध कई पाटियों में भी देखने को मिल रहा है।





