मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः छिंदवाड़ा में 40 साल बाद खिला कमल, नकुलनाथ को बंटी साहू ने एक लाख से अधिक मतों से हराया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मप्रः छिंदवाड़ा में 40 साल बाद खिला कमल, नकुलनाथ को बंटी साहू ने एक लाख से अधिक मतों से हराया

भोपाल, मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीट छिंदवाड़ा के नतीजे आ गए

हैं। यहां 40 साल बाद कमल खिला है। छिंदवाड़ा सीट से भाजपा के बंटी साहू ने

कांग्रेस के नकुलनाथ को एक लाख 13 हजार 555 वोटों से हरा दिया है। जीत के

साथ ही भाजपा ने विजयी जुलूस निकालना शुरू कर दिया है।

दरअसल, आजादी

के बाद से छिंदवाड़ा सीट ज्यादातर कांग्रेस की रही है। वर्ष 1977 में जब

पूरे देश में इंदिरा गांधी के खिलाफ लहर थी, तब भी ये सीट कांग्रेस ने ही

जीती थी। यहां से कमलनाथ नौ बार सांसद रहे हैं। इस सीट पर कमलनाथ परिवार का

40 सालों से भी ज्यादा समय से कब्जा था। पिछली बार के चुनाव में छिंदवाड़ा

सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी और यहां से कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ जीते

थे, लेकिन इस बार यहां कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है।

इंदौर में लालवानी रिकॉर्ड मतों से जीते, विदिशा से शिवराज व गुना से सिंधिया भी जीते

मध्यप्रदेश

में लोकसभा चुनाव नतीजों में भाजपा लगातार क्लीन स्वीप की ओर बढ़ रही है।

भाजपा अब तक प्रदेश की 29 सीटों में से अब तक 10 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी

है। जबकि 19 सीटों पर बढ़त बना रखी है। घोषित परिणाम में इंदौर सीट पर

भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी रिकॉर्ड 11 लाख 75 हजार 92 वोट से जीत गए

हैं। यह देश में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। वहीं, विदिशा से भाजपा

प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने 8 लाख 20 हजार 868 वोटों से जीत हासिल की

है। गुना से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 5 लाख 40 हजार 929

वोट से जीत हासिल की है।

इसके अलावा टीकमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी

वीरेंद्र कुमार खटीक की 4 लाख 3 हजार 312 वोटों से जीत हुई है। भोपाल से

भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा करीब 5 लाख वोटों से जीते हैं। खजुराहो सीट पर

भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा भी जीत चुके हैं। उन्होंने अपने निकटतम

प्रतिद्वंदी को 5 लाख 25 हजार 798 वोटों से हराया है। वहीं, सागर सीट से

भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े 4 लाख 69 हजार 83 वोटों से जीती हैं। सतना

सीट से भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह 84449 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। सतना

सीट पर लगातार यह उनकी पांचवीं जीत है। होशंगाबाद सीट से भाजपा के दर्शन

सिंह चौधरी 4 लाख 31 हजार 696 वोटों से जीत गए हैं। बैतूल में भाजपा

प्रत्याशी दुर्गा दास उईके 3 लाख 80 हजार 598 वोटों से चुनाव जीते। मंडला

सीट से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 1 लाख 3

हजार 846 वोटों से जीते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें