राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने भरा 150 करोड़ रुपए का इनकम टैक्स,बने नंबर वन

राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने भरा 150 करोड़ रुपए का इनकम टैक्स,बने नंबर वन
रांची: पिछले साल दिसंबर में सुर्खियों में आए झारखंड से राज्यसभा सांसद धीरज साहू इनकम टैक्स भरने में भी नंबर वन बने। उन्होंने 150 करोड़ रुपए इनकम टैक्स के रूप में जमा किए हैं। धीरज साहू उस समय चर्चा में आए थे, जब पिछले साल दिसंबर में आइटी डिपार्टमेंट ने उनके ओड़िशा, रांची सहित कई ठिकानों पर रेड किया था। जिसमें 350 करोड़ रुपये नकदी और आभूषण भी बरामद किए गए थे। यह मामला पूरे देश में सुर्खियों में बना रहा था। सूत्रों के अनुसार, उन्हें शेष राशि में से 50 करोड़ रुपये के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस पर आयकर विभाग पेनाल्टी भी लगा सकता है। हाल ही में धीरज साहू से ईडी ने हेमंत सोरेन से जुड़े मामलों में पूछताछ की थी। जिसमें उनसे सीएम हेमंत के दिल्ली स्थित आवास से जब्त बीएमडब्ल्यू कार के बारे में भी पूछताछ हुई थी।





