मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

अंबिकापुर : न्यायिक सुविधा के लिए सांसद चिंतामणि का पत्र, न्यायालय भवन निर्माण की उठाई मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अंबिकापुर : न्यायिक सुविधा के लिए सांसद चिंतामणि का पत्र, न्यायालय भवन निर्माण की उठाई मांग

अंबिकापुर।सरगुजा जिले में न्यायिक कार्यों की सुविधा बढ़ाने और ग्रामीणों को न्याय तक सुगम पहुंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नवीन जिला न्यायालय भवन निर्माण की मांग की है।सांसद चिंतामणि महाराज ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि और अधिवक्ता लंबे समय से अंबिकापुर में नवीन जिला न्यायालय भवन की आवश्यकता महसूस कर रहे हैं। वर्तमान में न्यायालय भवन जनसुविधाओं की दृष्टि से अपर्याप्त है, जिससे न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं और ग्रामीणों को भी न्याय तक पहुंचने में कठिनाई होती है।सांसद ने शनिवार काे बताया कि ग्राम चरित्तर में न्यायालय भवन निर्माण हेतु प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि का प्रस्ताव भेजा गया है। इस भूमि के चयन से न्यायालय भवन के लिए आवश्यक स्थान मिलने के साथ ही अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आमजनों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वर्तमान न्यायालय परिसर से लगे गुलाब कॉलोनी क्षेत्र में स्थित लगभग चार एकड़ शासकीय भूमि पर नवीन जिला न्यायालय भवन निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ की जाए।सांसद महाराज ने कहा कि न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना जनसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे लोगों को समय पर न्याय और बेहतर सुविधा मिल सकेगी। पत्र की प्रति स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और सरगुजा कलेक्टर को भी प्रेषित की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें