मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

मस्जिद विवाद : हिन्दू सँगठनों के आह्वान पर हिमाचल के कई जिलों में बाजार बंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मस्जिद विवाद : हिन्दू सँगठनों के आह्वान पर हिमाचल के कई जिलों में बाजार बंद

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के उपनगर संजौली में अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर उपजा विवाद थम नहीं रहा है और इसकी चिंगारी से अब प्रदेश के अन्य शहर भी सुलग रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद व अन्य हिन्दू संगठनों ने मस्जिदों में अवैध निर्माण व अतिक्रमण के ख़िलाफ़ आज पूरे प्रदेश में दो घण्टे के बाजार बंद का एलान किया है। इस दौरान दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को दो घण्टे तक बंद रखने की अपील की गई है। हिन्दू सँगठनों के बाजार बंद का मिला-जुला असर देखा जा रहा है। कई जिलों में कारोबारियों ने दुकानें बंद रखकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। हालांकि राजधानी शिमला में इस बंद का कोई असर नहीं हुआ है और मॉल रोड सहित अन्य उपनगरों के बाज़ार खुले हैं। यहां के स्थानीय व्यापार मंडल ने दो दिन पहले बाजार को आधे दिन तक बंद रखा था। शिमला से सटे सुन्नी बाजार की दुकानें बंद हैं। यहां हिन्दू संगठनों ने आज प्रदर्शन का ऐलान किया है।शिमला जिला के रामपुर उमण्डल के ज्यूरी, झाकड़ी, नोगली में कारोबारियों ने दोपहर एक बजे तक बाजार बंद रखा है। रामपुर के एक व्यापार मंडल ने हिन्दू संगठनों की अपील का समर्थन करते हुए बाजार बंद रखा है। हमीरपुर जिला में भी स्थानीय व्यापार मंडलों ने अवैध मस्जिद निर्माण के विरोध में 11 बजे तक बाजार बंद रखा है। हालांकि सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन के व्यापार मंडल ने बंद से किनारा किया है और बाजार खुला है।विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री तुषार डोगरा ने बताया कि पूरे प्रदेश के कारोबारियों से आज दो घण्टे दुकानें बंद रखने की अपील की गई है। कई जिलों के व्यापार मंडलों ने इसका समर्थन किया है और बाजार बंद रखे हैं।उन्होंने कहा कि कारोबारियों से शांतिपूर्ण तरीके से बंद का आह्वान किया गया है। तुषार डोगरा ने बताया के मस्जिदों में अवैध निर्माण के मामले दुर्भाग्यपूर्ण हैं और शासन-प्रशासन को इस बारे में सख्त कार्रवाई अमल में लानी चाहिए।उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले विशेष समुदाय के लोग बिना वेरिफिकेशन और पंजीकरण के यहां तहबाजारी के तौर पर अपना कारोबार कर रहे हैं। ऐसे लोग यहां आपराधिक घटनाओं को भी अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इनके नियमानुसार पंजीकरण और वेरिफिकेशन की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें