मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:33 · नई दिल्ली संस्करण

नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के जरिए जॉब सीकर्स के लिए 8 करोड़ से अधिक वैकेंसी करवाई गईं उपलब्ध : मनसुख मांडविया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के जरिए जॉब सीकर्स के लिए 8 करोड़ से अधिक वैकेंसी करवाई गईं उपलब्ध : मनसुख मांडविया

नई दिल्ली। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को संसद में जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 20 नवंबर तक सरकार के नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल पर सभी जॉब सीकर्स के लिए 8.17 करोड़ वैकेंसियां उपलब्ध करवाई गईं।

लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा कि एनसीएस पोर्टल की शुरुआत से 20 नवंबर तक महिलाओं, एससी/एसटी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में 6.02 करोड़ जॉब सीकर्स और 54.27 लाख नियोक्ताओं को रजिस्टर किया जा चुका है।

उन्होंने आगे कहा कि मंत्रालय एनसीएस पोर्टल को चला रहा है, जो कि करियर से जुड़ी सर्विस के लिए एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन की तरह काम करता है। प्लेटफॉर्म में प्राइवेट और गवर्मेंट सेक्टर, ऑनलाइन-ऑफलाइन जॉब फेयर की जानकारी, जॉब सर्च एंड मैचिंग, करियर काउंसिलिंग, वोकेशनल गाइडेंस, स्किल डेवलपमेंट कोर्स और ट्रेनिंग प्रोग्राम से जुड़ी जानकारियां मिलती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि एनसीएस प्रोजेक्ट में रोजगार से जुड़ी सेवाओं को डिलीवर करने के लिए राज्य और संस्थानों के सहयोग से मॉडल करियर सेंटर (एमसीसीज) सेटअप करने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके अलावा, केंद्र की ओर से अभी तक 407 मॉडल करियर सेंटर को अप्रूवल मिल चुका है।

केंद्रीय मंत्री मांडविया ने हाल ही में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की 'फ्यूचर ऑफ जॉब्स रिपोर्ट 2025' का हवाला देते हुए कहा था कि भारत की बेरोजगारी दर 2 प्रतिशत है, जो जी-20 देशों में सबसे कम है। उन्होंने भारत की तेज आर्थिक वृद्धि के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में हुए रोजगार सृजन और इस दिशा में योगदान देने वाली सरकारी योजनाओं का भी प्रकाश डाला।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया था कि मंत्रालय ने पिछले एक वर्ष में अमेजन और स्विगी सहित दस प्रमुख संगठनों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि इन साझेदारियों से अब तक लगभग पांच लाख वैकेंसी पेश हो चुकी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें