मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

70 से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
70 से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी

नई दिल्ली। विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को एक बार फिर भारतीय कंपनियों की 70 से अधिक फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।सूत्रों ने बताया कि एअर इंडिया, विस्तारा और इंडिगो के करीब 20 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जबकि अकासा एयर की करीब 14 उड़ानों को धमकी मिली है। इस तरह पिछले 11 दिनों में करीब 250 उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि, ऐसी धमकियां अभी तक फर्जी साबित हुई हैं।अकासा एअर के प्रवक्ता ने बताया कि उसकी कुछ उड़ानों को सुरक्षा संबंधी अलर्ट मिला है, जो 24 अक्टूबर को अपने गंतव्य की ओर रवाना होने की तैयारी में थी। प्रवक्ता ने कहा कि अकासा एअर का आपातकाल प्रतिक्रिया दल स्थिति पर नजर बनाए रखा है। वह सुरक्षा और नियामक अधिकारियों के साथ लगातार बातचीत कर रहा है। हम स्थानीय प्राधिकारियों के साथ समन्वय कर सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं।उल्लेखनीय है कि इस हफ्ते की शुरुआत में नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा था कि केंद्र सरकार एयरलाइनों को बम की धमकी की घटनाओं से निपटने के लिए विधायी कार्रवाई की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि इसमें ऐसी धमकी देने वालों को नो-फ्लाई सूची में डालना भी शामिल है। इस सूची का मकसद उपद्रवी यात्रियों की पहचान करना और उन्हें विमान में चढ़ने से प्रतिबंधित करना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें