मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:59 · नई दिल्ली संस्करण

बस्तर रेजिमेंट की मांग पर बढ़ी पहल, रक्षा मंत्रालय ने शुरू की प्रक्रिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बस्तर रेजिमेंट की मांग पर बढ़ी पहल, रक्षा मंत्रालय ने शुरू की प्रक्रिया

जगदलपुर। भारतीय सेना में 'बस्तर रेजिमेंट' के गठन की मांग को लेकर रक्षा मंत्रालय ने जवाब दिया है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा रखे गए प्रस्ताव पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पत्र भेजकर जानकारी दी है कि, प्रस्ताव प्राप्त हो गया है और इस पर आवश्यक प्रक्रिया के तहत विचार किया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 26 जून 2026 को रक्षा मंत्री को पत्र लिखकर भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट के गठन की मांग की थी। अपने पत्र में उन्होंने बस्तर क्षेत्र के आदिवासी युवाओं और जवानों की वीरता, सुरक्षा अभियानों में उनके योगदान और देश सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उल्लेख किया था।

विजय शर्मा ने कहा था कि, बस्तर के जवान लंबे समय से चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सुरक्षा बलों के साथ मिलकर नक्सल विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने तर्क दिया था कि बस्तर रेजिमेंट के गठन से न केवल देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को सेना में सेवा के अधिक अवसर भी प्राप्त होंगे।

उन्होंने यह भी कहा था कि, ऐसी रेजिमेंट के गठन से बस्तर क्षेत्र में विकास, शांति और युवाओं में देश सेवा, अनुशासन एवं गौरव की भावना को बढ़ावा मिलेगा। विजय शर्मा ने रक्षा मंत्री को भेजे गए पत्र और प्राप्त जवाब को अपने एक्स अकाउंट पर भी साझा किया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 9 जुलाई 2026 को भेजे जवाब में कहा कि, 26 जून को भेजा गया पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि बस्तर रेजिमेंट के गठन से संबंधित प्रस्ताव की जांच और विचार की प्रक्रिया जारी है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

रक्षा मंत्रालय की ओर से प्रस्ताव पर प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद बस्तर क्षेत्र के लोगों और युवाओं में इस मांग को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं। अब सभी की नजरें इस प्रस्ताव पर केंद्र सरकार के आगामी निर्णय पर टिकी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें