पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से जुड़े लैंड स्कैम केस में आरोपी मोहम्मद सद्दाम को ईडी ने किया गिरफ्तार

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से जुड़े लैंड स्कैम केस में आरोपी मोहम्मद सद्दाम को ईडी ने किया गिरफ्तार
रांची: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े लैंड स्कैम केस में आरोपी मोहम्मद सद्दाम को ईडी ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद एजेंसी ने सद्दाम को पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया।इस दौरान ईडी के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार ने कोर्ट से यह आग्रह किया कि आरोपी से 7 दिनों तक पूछताछ की अनुमति दी जाए। जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए चार दिनों की रिमांड की मंजूरी दे दी है।आपको बता दें कि ईडी ने मोहम्मद सद्दाम के ठिकाने पर जब पिछले वर्ष छापेमारी की थी, उस दौरान ईडी ने करीब 36 डीड बरामद किए जो रांची के अलग-अलग इलाकों में स्थित भूखंडों के हैं, जिसका कुल रकबा लगभग 500 एकड़ है। छापेमारी के क्रम में ईडी को सद्दाम के ठिकाने से कुछ दस्तावेज ऐसे भी मिले थे जो बड़गाईं अंचल स्थित उस भूमि से संबंधित हैं, जिसपर कब्जा करने से जुड़े लैंड स्कैम के केस में ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया है।यह भूमि रांची के बड़गाईं अंचल में स्थित है. जिसका कुल रकबा 8.46 एकड़ है।





