मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

मोहम्मद अब्बास ने पहले टेस्ट मैच में स्टोक्स को आउट करने की अपनी रणनीति का किया खुलासा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

साउथैम्पटन । पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को आउट करने की अपनी रणनीति का खुलासा किया है। अब्बास ने ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में स्टोक्स को खाता खोलने का भी मौका नहीं दिया था। स्टोक्स गेंद का सामना करने के लिए क्रीज से बाहर खड़े थे, लेकिन सीम डिलीवरी ने उनका ऑफ स्टंप उखाड़ दिया। हालांकि, इसके बाद स्टोक्स को पारिवारिक कारणों के कारण इस श्रृंखला से बाहर होना पड़ा। अब्बास ने कहा, बेन स्टोक्स अभी क्रिकेट में एक बड़ा नाम हैं। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ियों में से एक हैं, और उन्होंने अपने देश के लिए कई प्रदर्शन किए हैं। मैच से पहले, हमने वीडियो देखे और विश्लेषण किया कि उन्हें कैसे आउट किया जाए। मैं राउंड द विकेट सीधे गेंदबाजी करने लगा। मैंने सही क्षेत्र में गेंदबाजी करने की कोशिश की और वह मुझे परेशान करने के लिए आगे बढ़ते रहे। लेकिन मेरा विचार यह है कि जब कोई बल्लेबाज आगे आता है, तो मैं उससे परेशान नहीं होता हूं। मुझे लगता है कि मैं बल्लेबाज को क्रीज से आगे निकलने के लिए मजबूर कर रहा हूं। उन्होंने कहा, थोड़ा अफसोस है कि हम ओल्ड ट्रैफर्ड में जीत हासिल नहीं कर पाए। हमने साढ़े तीन दिनों तक शानदार क्रिकेट खेली और इंग्लैंड ने दो घंटे बेहतर क्रिकेट खेलकर हमसे ये मैच छीन लिया। हम उत्साहित हैं, लेकिन हमें कड़ी मेहनत की आवश्यकता है और हम सीरीज में बराबरी हासिल करने की कोशिश में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। शाहीन अफरीदी के साथ अपनी साझेदारी के बारे में बोलते हुए अब्बास ने कहा, मैं शाहीन के साथ गेंदबाजी का आनंद ले रहा हूं। वह युवा है और सीखने के लिए उत्सुक है। प्री-मैच अभ्यास सत्र के दौरान हम उन परिस्थितियों, योजनाओं और निर्णय पर चर्चा करते हैं कि कौन किस एंड से गेंदबाजी करेगा। हम समझते हैं कि विपक्षी टीम पर शिकंजा कसने के लिए हमें नई गेंद के साथ विकेट लेने की जरूरत है। जब वह विकेट लेता है, तो मैं दूसरे छोर से भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं और पहले टेस्ट में ऐसा ही हुआ था। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट मैच आज शाम से एजेस बाउल में खेला जाएगा। मेजबान टीम पहला मैच सात विकेट से जीतने के बाद श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें