मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

आसियान समिट में शामिल होने मलेशिया नहीं जाएंगे पीएम मोदी, डिजिटल माध्यम से करेंगे संबोधित

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
आसियान समिट में शामिल होने मलेशिया नहीं जाएंगे पीएम मोदी, डिजिटल माध्यम से करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। आसियान शिखर सम्मेलन का आयोजन 26 से लेकर 28 अक्टूबर तक मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित किया जाएगा। इस समिट में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया नहीं जाएंगे। वे डिजिटल माध्यम से ही आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, "मेरे प्रिय मित्र, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई। उन्हें मलेशिया की आसियान अध्यक्षता के लिए बधाई दी और आगामी शिखर सम्मेलनों की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वर्चुअल रूप से शामिल होने और आसियान-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ बनाने के लिए उत्सुक हूं।

दूसरी ओर मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भी एक्स पर लिखा, "कल रात, मुझे भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक करीबी सहयोगी का फोन आया, जिसमें मलेशिया-भारत द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक रणनीतिक और व्यापक स्तर पर मजबूत करने के प्रयासों पर चर्चा की गई। प्रौद्योगिकी, शिक्षा और क्षेत्रीय सुरक्षा के क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग के अलावा भारत व्यापार और निवेश के क्षेत्र में मलेशिया का एक महत्वपूर्ण साझेदार बना हुआ है।"

उन्होंने कहा कि हमने इस महीने के अंत में कुआलालंपुर में 47वें आसियान शिखर सम्मेलन की मेजबानी पर भी चर्चा की। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने मुझे बताया कि वह वर्चुअल रूप से भाग लेंगे, क्योंकि उस समय भारत में दीपावली का त्योहार अभी मनाया जा रहा है। मैं उनके इस निर्णय का सम्मान करता हूं और उन्हें और भारत के सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं। भारत से संबंधों को मजबूत करने और एक अधिक शांतिपूर्ण और समृद्ध क्षेत्र की दिशा में आसियान-भारत सहयोग को और बढ़ाने के लिए मलेशिया प्रतिबद्ध रहेगा।

बिहार में में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी तैयारियों के बीच पीएम मोदी आसियान सम्मेलन में शामिल होने के लिए मलेशिया नहीं पहुंचेंगे। बीते दस साल में भारत के पीएम दूसरी बार आसियान समिट में मौजूद नहीं होंगे।

इससे पहले 2022 में हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनाव के दौरान पीएम मोदी आसियान समिट में उपस्थित नहीं हुए थे।

मलेशिया 47वें आसियान शिखर सम्मेलन और संबंधित शिखर सम्मेलनों की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। समिट में 30 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के कुआलालंपुर कन्वेंशन सेंटर में एकत्रित होने की उम्मीद है।

आसियान देश और अमेरिका, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा जैसे प्रमुख साझेदार इसमें शामिल हो सकते हैं।

मलेशिया की 2025 की आसियान अध्यक्षता की थीम 'समावेशीपन और स्थिरता' के अंतर्गत क्षेत्रीय शांति, आर्थिक लचीलापन और समावेशी विकास पर केंद्रित होगी। तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन का समापन 28 अक्टूबर को होगा। वहीं, इस समारोह में आसियान अध्यक्षता का औपचारिक हस्तांतरण फिलीपींस को किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें