मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

4 जून के बाद पीएम नहीं रहेंगे मोदी जी, हेमंत सोरेन और मैं जेल के बाहर आएंगे : केजरीवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
4 जून के बाद पीएम नहीं रहेंगे मोदी जी, हेमंत सोरेन और मैं जेल के बाहर आएंगे : केजरीवाल

*4 जून के बाद पीएम नहीं रहेंगे मोदी जी, हेमंत सोरेन और मैं जेल के बाहर आएंगे : केजरीवाल*

जमशेदपुर : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को जमशेदपुर में 'इंडिया' गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 4 जून के बाद नरेंद्र मोदी इस देश के प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। इस तारीख के बाद केंद्र में 'इंडिया' गठबंधन की सरकार बनेगी और इसके बाद अरविंद केजरीवाल एवं हेमंत सोरेन दोनों जेल के बाहर होंगे।

केजरीवाल ने कहा कि हेमंत सोरेन ने न कोई जुर्म किया और न ही किसी अदालत ने उन्हें दोषी कहा। इसके बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने साजिश करके उन्हें जेल भेज दिया। उन्हें लगा था कि हेमंत सोरेन और मुझे जेल भेज देंगे तो हमारी पार्टियां टूट जाएंगी और हमारी सरकारें गिर जाएंगी, लेकिन, उलटे हमारी पार्टियों के नेता-कार्यकर्ता एकजुट हो गए।

केजरीवाल ने हेमंत सोरेन को देश में आदिवासियों का सबसे बड़ा नेता बताते हुए कहा कि उन्हें जेल भेजा जाना पूरे आदिवासी समुदाय का अपमान है। उन्होंने आदिवासियों को चुनौती दी है, जिसका बदला आपको वोट से लेना है। मोदी जी ने पूरी कोशिश की कि मैं जेल से बाहर न निकल सकूं, लेकिन, मेरे ऊपर बजरंग बली का आशीर्वाद है।

दिल्ली के सीएम ने आरोप लगाया कि राम मंदिर के उद्घाटन में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सिर्फ इसलिए नहीं बुलाया गया, क्योंकि वे आदिवासी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं में इतना अहंकार है कि वे नारा लगाते हैं, 'जो राम को लाए हैं, हम उन्हें लाएंगे।' क्या उन्हें ये नहीं पता कि हम सभी भगवान राम की वजह से दुनिया में आए हैं। हमें ईवीएम पर बटन दबाकर उनके अहंकार को चूर करना है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी 400 सीटें इसलिए मांग रहे हैं कि उन्हें एससी, एसटी, ओबीसी का रिजर्वेशन खत्म करना है। वे संविधान को खत्म करना चाहते हैं, लेकिन, देश में कई जगहों पर घूमने के बाद मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि हर जगह उनके खिलाफ माहौल है। झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर 'इंडिया' गठबंधन की जीत होगी। जनसभा को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भी संबोधित किया। हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौके पर मौजूद रहीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें