मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस ने एआई इम्पैक्ट समिट को बनाया गंदी राजनीति का मंच: प्रधानमंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
कांग्रेस ने एआई इम्पैक्ट समिट को बनाया गंदी राजनीति का मंच: प्रधानमंत्री

-नमो भारत आरआरटीएस व दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर राष्ट्र को समर्पितमेरठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ से विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत में आयोजित विश्व के सबसे बड़े एआई इम्पैक्ट समिट को कांग्रेस और उसके इको सिस्टम ने अपनी “गंदी और नंगी राजनीति” का मंच बना दिया।प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए और करीब 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत आए। उन्होंने मेरठ की जनता से पूछा कि क्या उन्हें इस वैश्विक सम्मेलन पर गर्व हुआ। उन्होंने कहा कि पूरा देश इस आयोजन से गौरवान्वित था लेकिन कांग्रेस ने विदेशी अतिथियों के सामने अर्धनग्न प्रदर्शन कर देश की छवि धूमिल करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा, “देश जानता है कि आप (कांग्रेस) पहले से ही नंगे हैं, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्या थी? यह कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है।”प्रधानमंत्री ने कहा कि एआई ग्लोबल समिट किसी पार्टी का नहीं बल्कि देश के सम्मान का कार्यक्रम था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस भारत को बदनाम करने में लगी है और देश की उपलब्धियों को पचा नहीं पा रही है।इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने भारत की पहली नमो भारत रैपिड रेल (आरआरटीएस) सेवा का शुभारंभ किया और संपूर्ण दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर तथा मेरठ मेट्रो (मेरठ साउथ-मोदीपुरम) को राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि पहली बार एक ही मंच से नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो सेवा का उद्घाटन हो रहा है, जो विकसित भारत की आधुनिक कनेक्टिविटी की झलक है।प्रधानमंत्री ने कहा कि एक ही स्टेशन और एक ही ट्रैक पर नमो भारत और मेट्रो रेल का संचालन देश में पहली बार हो रहा है। सरायकालेखां, आनंद विहार, गाजियाबाद और मेरठ स्टेशनों पर भारतीय रेल, मेट्रो और बस अड्डों को आपस में जोड़ा गया है, जिससे यात्रियों को शहर के भीतर और दिल्ली तक सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा की “डबल इंजन” सरकार की कार्य संस्कृति है कि जिस परियोजना का शिलान्यास किया जाए, उसे समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। अब परियोजनाएं पहले की तरह लटकती नहीं हैं। उन्होंने कहा कि साल 2014 से पहले देश में मेट्रो केवल पांच शहरों तक सीमित थी, आज 25 से अधिक शहरों में मेट्रो सेवाएं संचालित हो रही हैं और भारत मेट्रो नेटवर्क के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन चुका है।प्रधानमंत्री ने कहा कि नमो भारत रैपिड रेल नारी शक्ति के सामर्थ्य का भी प्रतीक है, जहां ट्रेन ऑपरेटर और स्टेशन कंट्रोल स्टाफ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि मेरठ, हापुड़ और आसपास के क्षेत्र ने चौधरी चरण सिंह के विजन को करीब से देखा है और उनकी सरकार को उन्हें भारत रत्न देने का सौभाग्य मिला।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत अब तक लगभग 95 हजार करोड़ रुपये मिल चुके हैं। भाजपा सरकार देशवासियों को हाई-स्पीड, जाम-मुक्त और प्रदूषण-मुक्त परिवहन सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है।प्रधानमंत्री ने कहा कि आज विश्व के विकसित देश भारत के साथ व्यापारिक समझौते करने को उत्सुक हैं क्योंकि उन्हें भारत की युवा शक्ति और विकास में अपना भविष्य नजर आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान घोटालों की वजह से दुनिया भारत से समझौते करने में हिचकिचाती थी, जबकि आज भारत 21वीं सदी की चुनौतियों का समाधान देने वाली ताकत के रूप में उभर रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें